मनरेगा मजदूरों की हाजरी नहीं बनने पर प्रखंड में दिया धरना

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 04 Jun 2026 7:48 PM

विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों की हाजरी नहीं बनने पर प्रखंड में दिया धरना

विज्ञापन

पीआरएस का किया विरोध, पीओ के आश्वासन पर धरना किया समाप्त बरारी प्रखंड के मनरेगा में सिक्कट पंचयात के जॉबकार्ड धारी ने हाजिरी नहीं बनाने के विरोध में मनरेगा कार्यालय के समक्ष गुरुवार को धरना दिया. मजदूरों ने बताया कि वर्क कोड 0524009/डब्लूएच/51431में 162 मजदूरों का काम 2 जून से 15 जून 2026 तक निकला है. जिसमें एनएमएमएस के माध्यम से हाजरी बनता है. 162 मजदूरों में पहला दिन 9, दूसरा दिन 14 और आज 10-12 मजदूरों का हजारी बना. पीआरएस की मनमानी चरम पर है. साईड पर कोई जाता नहीं है. 13 मई से 26/5/2026 तक इसी योजना के अंतर्गत काम किया. जिसमे यही समस्या था शिकायत करने पर पीआर एस बीएफटी ऑपरेटर सभी साईट पर आये आश्वासन दिया की अगर मोबाइल से हाजरी नहीं बन रहा है तो आप हार्ड कॉपी में हाजरी बनाये में आपका पूरा मजदूरी दिलाने का कोशिश करेंगे. जिला और आगे भी बात करेंगे. काम खत्म होने के बाद हमलोगों का चार मास्टर रोल का हाजरी बना बाकी मजदूरों का हजारी डिलेट है. उसका जिम्मेदार कौन है. कैसे पैसा मिलेगा. देगा उसका लिखित जवाज दिया जाय. बरेटा में वर्क कोड मास्टर रोल में नाम है. काम करते है, हजारी में नही बनता है. धरना में मजदूरों ने बताया कि सूजापुर, कावर पंचायत में अप्रैल में आवेदन दिये है. अभी तक मजदूरों को काम नहीं मिला है. पीओ के आश्वासन पर घरना समाप्त किया गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन