कटिहार: हाजीनगर में अधेड़ की गला रेत कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2017 5:35 AM

विज्ञापन

आजमनगर : सालमारी ओपी क्षेत्र के तेघड़ा पंचायत के हाजीनगर गांव में बुधवार रात अपने घर के बरामदे पर सो रहे अधेड़ मो रशीद की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. घटना के वक्त घर में पति-पत्नी ही थे. पत्नी घर के अंदर सोयी थी. देर रात जब पत्नी उठी, तो […]

विज्ञापन

आजमनगर : सालमारी ओपी क्षेत्र के तेघड़ा पंचायत के हाजीनगर गांव में बुधवार रात अपने घर के बरामदे पर सो रहे अधेड़ मो रशीद की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. घटना के वक्त घर में पति-पत्नी ही थे. पत्नी घर के अंदर सोयी थी. देर रात जब पत्नी उठी, तो दरवाजा बाहर से बंद था. उसने शोर मचाया, तो आसपास के लोग मौके पर जुटे तब घटना पता चला. घटना की सूचना फैलते ही सुबह मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना को लेकर गांव में जितनी जुबान,

उतनी बातें हो रही हैं. सूचना मिलते ही सालमारी ओपी प्रभारी राजेंद्र उरांव मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का निरीक्षण किया. पूछताछ के बाद पुलिस ने पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मो रशीद ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद लगभग एक वर्ष पूर्व नूर सेवा खातून से दूसरी

कटिहार: हाजीनगर में…
शादी की थी. फिलहाल इससे उसे कोई संतान नहीं है. पहली पत्नी से रशीद को एक पुत्री राशिदा खातून है, जिसकी शादी गांव में ही हुई है. हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की पड़ताल कर रही है. मौके पर एसडीपीओ बारसोई पंकज कुमार, इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा भी पहुंचे व छानबीन की.
क्या कहते हैं डीएसपी
बारसोई डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है. जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन