80393 प्रभावित परिवारों के बीच 48.23 करोड़ रुपये वितरित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2017 5:14 AM
कटिहार : जिले में इस बार बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचायी है. अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कराये गये सर्वे के अनुसार, कुल 506804 परिवार इस बार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इन परिवारों की 20.06 लाख की आबादी को बाढ़ से जूझना पड़ा है. बाढ़ […]
कटिहार : जिले में इस बार बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचायी है. अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कराये गये सर्वे के अनुसार, कुल 506804 परिवार इस बार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इन परिवारों की 20.06 लाख की आबादी को बाढ़ से जूझना पड़ा है. बाढ़ से हुई तबाही के मंजर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह अनुदान के मद में कटिहार जिले को करीब 304 करोड़ रुपये चाहिए.
हालांकि राज्य सरकार ने इस मद में पहली किस्त में कटिहार को 188 करोड़ की राशि आवंटित की है. आवंटन प्राप्त होने के साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन की गतिविधि तेज हो गयी है. जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़पीड़ितों के बीच तैयार किये गये फूड पैकेट का वितरण भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, जबकि एक सितंबर से अनुग्रह अनुदान की राशि भी प्रभावित परिवारों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










