अस्पताल की छत पर भी डाले हैं डेरा
कटिहार : सदर प्रखंड के भवारा पंचायत में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. हालत यह है कि लोग अस्पताल एवं विद्यालय की छतों पर शरण लेने पर मजबूर हैं. संताली पोखरिया के पीड़ित परिवार अपने घर बार छोड़कर अस्पताल की छत पर रहने को विवश हो गये हैं. पंचायत के टेंगा बाड़ी, […]
कटिहार : सदर प्रखंड के भवारा पंचायत में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. हालत यह है कि लोग अस्पताल एवं विद्यालय की छतों पर शरण लेने पर मजबूर हैं. संताली पोखरिया के पीड़ित परिवार अपने घर बार छोड़कर अस्पताल की छत पर रहने को विवश हो गये हैं. पंचायत के टेंगा बाड़ी, संताली पोखरिया, फड़वा टोला आदि जगह पूरी तौर पर जलमग्न हो चुके हैं. हजारों एकड़ में लगी फसलों सहित मवेशी एवं अन्य सामान बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं.
ज्यादातर लोगों ने विद्यालय, सामुदायिक भवन एवं अन्य सरकारी व गैर सरकारी इमारतों की छतों पर शरण ले रखा है. पंचायत के पोखरिया गांव के किसान संजय कुमार झा ने बताया कि पूरा पंचायत बाढ़ में डूब गया है और पीने के पानी समेत मवेशियों के चारे की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










