चोटीकटवा समझ ग्रामीणों ने की पिटाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोढ़ा (कटिहार) : चोटीकटवा की अफवाह पर नवगछिया के एक व्यक्ति की बिषहरिया के ग्रामीणों ने पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. कोढ़ा थाने में पीड़ित टुनटुन महतो ने बताया कि मंगलवार की रात नवगछिया के नुनिया पट्टी में परिवार के साथ सोया था. चोटीकटवा समझ ग्रामीणों… इसी दौरान किसी ने पत्नी […]
विज्ञापन
कोढ़ा (कटिहार) : चोटीकटवा की अफवाह पर नवगछिया के एक व्यक्ति की बिषहरिया के ग्रामीणों ने पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. कोढ़ा थाने में पीड़ित टुनटुन महतो ने बताया कि मंगलवार की रात नवगछिया के नुनिया पट्टी में परिवार के साथ
सोया था.
चोटीकटवा समझ ग्रामीणों…
इसी दौरान किसी ने पत्नी रेखा देवी (45) का बाल काट दिया. इससे परिवार के लोग भयभीत हो गये. इसके बाद लोगों ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के बिषहरीया गांव में धाम पर जाने की बात कही. वह बुधवार की सुबह सब्जी खरीदने के लिए घर से समेली के लिए निकल गया. इसके बाद घर के लोगों ने फोन कर बिषहरीया आने को कहा. समेली से बिषहरीया स्थिम धाम पहुंचने से पूर्व लोगों से पूछा कि धाम कहां है और अपनी पत्नी के साथ हुई घटना के बारे में बताया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने हमें देखते ही पीटना शुरू कर दिया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व बीच बचाव कर उसे थाने लायी. थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










