एसडीओ ने सावन कांवरिया मेला सफल होने पर दी बधाई
एसडीओ ने सावन कांवरिया मेला सफल होने पर दी बधाई फोटो – 17 एसडीओ अरुण कुमार सिंह.प्रतिनिधि, मनिहारी,एसडीओ अरूण कुमार सिंह ने सावन कांवरिया मेला सफल होने पर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, संस्था सहित मनिहारी वासियों को बधाई दी है. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने भी कहा कि अनुमंडल प्रशासन ने कांवरियों के लिए अच्छी […]
एसडीओ ने सावन कांवरिया मेला सफल होने पर दी बधाई फोटो – 17 एसडीओ अरुण कुमार सिंह.प्रतिनिधि, मनिहारी,एसडीओ अरूण कुमार सिंह ने सावन कांवरिया मेला सफल होने पर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, संस्था सहित मनिहारी वासियों को बधाई दी है. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने भी कहा कि अनुमंडल प्रशासन ने कांवरियों के लिए अच्छी व्यवस्था की थी. मनिहारी एसडीओ स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे थे. उन्होंने अनुमंडल प्रशासन को बधाई दी. एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सावन पूर्णिमा के अंतिम सप्ताह में लगभग पांच लाख से अधिक कांवरिया मनिहारी गंगा तट पहुंचे. अनुमंडल प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन इस वर्ष भी कांवरियों को काफी सुविधा दी. सभी स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति थी. नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद यादव भी कांवरियों की सेवा में जुटी रहीं. मनिहारी एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने सावन पूर्णिमा मेला सफल होने पर प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सहित बोल बम सेवा समिति, संस्था नई किरण व मनिहारी वासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि सबों के सहयोग से यह मेला सफल हुआ. अनुमंडल अनुश्रवण समिति सदस्य प्रमोद झा, नगर पार्षद गुलाब चौधरी, मुकेश अग्रवाल आदि ने अनुमंडल प्रशासन को इसके लिए बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










