349 बोतल विदेशी शराब बरामद
परबत्ता : थाना क्षेत्र के डुमरिया खुर्द गांव में गुरुवार को पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में गोगरी, मडैया, परबत्ता पुलिस ने डुमरिया खुर्द गांव निवासी बुलो राय के पुत्र विकेश कुमार, रूपेश कुमार के घर छापेमारी कर […]
परबत्ता : थाना क्षेत्र के डुमरिया खुर्द गांव में गुरुवार को पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में गोगरी, मडैया, परबत्ता पुलिस ने डुमरिया खुर्द गांव निवासी बुलो राय के पुत्र विकेश कुमार, रूपेश कुमार के घर छापेमारी कर 45 बोतल 750 एमएल एवं 302 बोतल 350 एमएल शराब बरामद की है. हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
जानकारी के मुताबिक शराब कारोबारी घर में शराब रख कर होम डिलीवरी करता था. परबत्ता थाना क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में शराब का खेप पकड़ा जाना लोगों की बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. डीएसपी राजन सिन्हा ने कहा कि हर हाल में शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया जाएगा.
जिले में इतनी भारी मात्रा में शराब की बरामदगी पुलिस प्रशासन के चुनौती साबित हो रहा है. आए दिन शराब बंदी के बावजूद भी शराब बरामद हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










