ePaper

कांवरिया से लदी पिकअप वैन पलटी, 2 की मौत, आधा दर्जन घायल

Updated at : 03 Aug 2017 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
कांवरिया से लदी पिकअप वैन पलटी, 2 की मौत, आधा दर्जन घायल

कटिहार, प्रतिनिधि :बिहारके कटिहार में एनएच- 31 के किनारे अवस्थित सुतारा पेट्रोल पंप के समीप कावड़ियों से लदी एकपिकअप वैन एक बालक को टक्कर मारते हुई पलट गयी. जिसमें 8 वर्षीय बालक सहित एक कांवरिया की मौत हो गयी तथा एकदर्जन से अधिक कांवरिया गंभीर रुप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों व कुर्सेला थाना […]

विज्ञापन

कटिहार, प्रतिनिधि :बिहारके कटिहार में एनएच- 31 के किनारे अवस्थित सुतारा पेट्रोल पंप के समीप कावड़ियों से लदी एकपिकअप वैन एक बालक को टक्कर मारते हुई पलट गयी. जिसमें 8 वर्षीय बालक सहित एक कांवरिया की मौत हो गयी तथा एकदर्जन से अधिक कांवरिया गंभीर रुप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों व कुर्सेला थाना पुलिस की मदद से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जिसमें चिकित्सक ने एक बालक सहित एक कांवरिया को मृत घोषित कर दिया. वहीं,हादसेके शिकार कई कांवरिया की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से कांवरिया का एक जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए गुरुवार को निकला. कुर्सेला थाना क्षेत्र के सुतारा पेट्रोल पंप के समीप का बढ़िया से लदी पिकअपवैन निवासी सोनू कुमार सीता शंकर सहनी जो अपने मामा सुरेंद्र के साथ बैजनाथ धाम जा रहा था. तू टाटा होटल के समीप सुरेंद्र अपने कवड़िया जत्था के साथ चाय पी रहा था. बालक सोनू को पेशाब लगीऔर वह पेशाब करने चला गया. इसी क्रम में कांवरिया से लदी पिकअपवैन उस बालक को धक्का मार दिया. जिसमें बालक गंभीर रुप से घायल हो गया.

इसके बाद पिकअप चालक अपना नियंत्रण खो दिया और वैन पलटीगयी. जिसमें एक कांवरिया की मौत हो गयी.जबकि एक दर्जन से अधिक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गये. चिकित्सक ने मृतक में एक कि पहचान सोनू के रूप में किया,जबकि दूसरे मृतक की पहचान नही हो पायी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन