ePaper

कटिहार : सदर अस्पताल के चिकित्सक को मरीज के परिजनों ने पीटा

Updated at : 03 Aug 2017 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार : सदर अस्पताल के चिकित्सक को मरीज के परिजनों ने पीटा

कटिहार : सदर अस्पताल के चिकित्सक आदित्य कुमार झा के साथ गुरुवार को मरीज के परिजनों ने मारपीट की. जानकारी के अनुसार, डॉक्टर आदित्य कुमार झा सदर अस्पताल में गुरुवार को ड्यूटी पर तैनात थे. इसी बीच सहायक थाने की पुलिस ने सड़क हादसे में घायल एक मरीज को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. घायल मरीज […]

विज्ञापन

कटिहार : सदर अस्पताल के चिकित्सक आदित्य कुमार झा के साथ गुरुवार को मरीज के परिजनों ने मारपीट की. जानकारी के अनुसार, डॉक्टर आदित्य कुमार झा सदर अस्पताल में गुरुवार को ड्यूटी पर तैनात थे. इसी बीच सहायक थाने की पुलिस ने सड़क हादसे में घायल एक मरीज को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. घायल मरीज की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टर आदित्य ने कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की बात कही. सहायक थाने की पुलिस ने मरीज को अस्पताल के बाहर ले जाकर छोड़ दिया.

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मरीज के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल के बाहर छोड़े जाने की सूचना पर डॉक्टर आदित्य उसे देखने बाहर आएं. इधर, मरीज के परिजनों ने मौके पर उपस्थित चिकित्सक पर लापरवाही की बात कहते हुए हाथापाई शुरू कर दी, उसके बाद परिजनों के आक्रामक रवैये और झड़प में डॉक्टर आदित्य चोटिल हो गये. हालांकि, मामले में अब तक चिकित्सक द्वारा किसी प्रकार की लिखित शिकायत नगर थाने की पुलिस को नहीं दी गयी है. वहीं, आइएमए ने घटना की निंदा करते हुए आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन