परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

कोढ़ा : कोढ़ा थाना क्षेत्र के चेथरियापीर नहर पुल के समीप मंगलवार संध्या अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुए एक युवक की पहचान कोलासी निवासी के रूप में की गयी है. घटना को लेकर बताया गया कि मंगलवार दोपहर कोलासी निवासी शिव कुमार चौहान के पुत्र मृतक 27 वर्षीय बिट्टू कुमार पन्नालाल […]

विज्ञापन

कोढ़ा : कोढ़ा थाना क्षेत्र के चेथरियापीर नहर पुल के समीप मंगलवार संध्या अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुए एक युवक की पहचान कोलासी निवासी के रूप में की गयी है. घटना को लेकर बताया गया कि मंगलवार दोपहर कोलासी निवासी शिव कुमार चौहान के पुत्र मृतक 27 वर्षीय बिट्टू कुमार पन्नालाल ठाकुर के मोटरसाइकिल लेकर जरूरी काम से पूर्णिया गया था. काम निबटाकर संध्या अपने घर कोढ़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के रास्ते कोलासी लौटने रहा था. थाना क्षेत्र के चेथरियापीर नहर पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिट्टू की मौत गयी. लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार होगा.

जिसमें सड़क पर बिखरे शरीर के हिस्से को देख इस बात से अनुमान लगाया जा रहा है कि बाकी के हिस्सा अज्ञात वाहन में फंस कर चला गया. लोगों की सूचना पर कोढ़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क पर शरीर के अंग को कोढ़ा थाना लाया . अज्ञात युवक की पहचान बुधवार सुबह कोलासी के शिव कुमार चौहान के पुत्र के रूप में किया गया. घटना की सूचना पाकर कोलासी से दर्जनों लोग थाना पहुंचे एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा गया. घटना बाद मृतक के छोटे भाई संजीत कुमार चौहान के लिखित बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मृतक के परिवार में जवान कमाउ पुत्र के दुर्घटना में मौत हो जाने से पिता सहित मां जीवीया देवी एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. वही थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने घटना में एक ही युवक की मौत होने कि जानकारी दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन