नदियों के जल स्तर में वृद्धि

Updated:
विज्ञापन

महानंदा, गंगा व कोसी नदी के जल स्तर में पिछले 12 घंटे के दौरान 3 से 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ने बाढ़ पूर्व तैयारी कर लिये जाने का दावा किया है. कटिहार : जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. जिले के महानंदा, गंगा एवं कोसी नदी […]

विज्ञापन

महानंदा, गंगा व कोसी नदी के जल स्तर में पिछले 12 घंटे के दौरान 3 से 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ने बाढ़ पूर्व तैयारी कर लिये जाने का दावा किया है.

कटिहार : जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. जिले के महानंदा, गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 12 घंटे के दौरान 3 से 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि नदियों के जल स्तर बढ़ने के बावजूद अभी यह चेतावनी स्तर से काफी नीचे है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बाढ़ पूर्व तैयारी कर लिए जाने का दावा किया है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ने तटबंधों को निगरानी के लिए सुरक्षा बलों को भी तैनात कर दिया है. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जिले 11 प्रखंडों में बाढ़ ने भारी तबाही मचायी थी. इस बार राज्य सरकार के निर्देश पर बाढ़ पूर्व तैयारी की गयी है.

स्थानीय बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यालय के अनुसार बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत करीब 25 करोड़ की राशि खर्च कर कटाव निरोधक कार्य को पूरा किया गया है. जिला प्रशासन के स्तर पर भी बाढ़ पूर्व तैयारी की निगरानी की जा रही है. इधर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार जिले के गंगा, कोसी एवं महानंदा नदी का जलस्तर अधिकांश स्थानों पर बन रही है.

गंगा में वृद्धि व कोसी नदी स्थिर: गंगा एवं कोशी नदी के जलस्तर में भी पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ती जा रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में रविवार की शाम 23.12 मीटर दर्ज किया गया, जो सोमवार की सवेरे बढ़कर 23.15 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 25.04 मीटर दर्ज किया गया था,जो 12 घंटे बाद सोमवार की सुबह 25.10 मीटर हो गया. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर रविवार की शाम 24.80 मीटर दर्ज की गयी. सोमवार की सवेरे भी यहां का जलस्तर इतना ही रहा.

कहते हैं अभियंता

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि महानंदा एवं गंगा नदी का जल स्तर में वृद्धि जारी है. कुछ स्थानों पर कोसी एवं महानंदा नदी स्थिर है. सभी तटबंध एवं स्पर सुरक्षित है. चौकसी लगातार की जा रही है. निर्धारित समय में बाढ़ पूर्व तैयारी का काम पूरा हो चुका है. करीब 25 करोड़ की राशि से कटाव निरोधक कार्य किया गया है.

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार इस साल बाढ़ पूर्व तैयारी समय से पूरी कर ली गयी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता के अनुसार कटाव निरोधक कार्य सहित सभी जरूरी काम पूरा कर लिया गया है. तटबंधों की भी निगरानी की जा रही है. निगरानी के लिए 270 सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी निगरानी लगातार की जा रही है.

बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत इस साल कटाव निरोधक कार्य में करीब 25 करोड रुपया खर्च किया गया है. उल्लेखनीय है कि जिले के अमदाबाद, बरारी, कुरसेला, मनिहारी, आजमनगर आदि क्षेत्र में तटबंध की स्थिति ठीक नहीं रहने की वजह से कटाव ज्यादा होता है. जिससे स्थानीय गांव के लोगों को कई तरह की समस्या झेलना पड़ता है. इस बार बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार कटाव निरोधक कार्य समय पर पूरा कर लिया गया है. जिला के महानंदा, गंगा, कोसी नदी के जलस्तर में वृद्वि होने लगी है. पिछले 12 घंटे के दौरान जलस्तर में 3 से 5 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है.

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में रविवार की शाम जलस्तर 27.83 मीटर था,जो सोमवार को बढ़कर 27.86 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 27.50 मीटर था, जो बढ़कर 27.55 मीटर हो गया. कुर्सेल में रविवार के शाम 27.94 मीटर था, जो सवेरे बढ़कर 27.96 मीटर हो गया.इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 24.82 मीटर था,जो 12 घंटे बाद 24.85 मीटर हो गया. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 23.10 मीटर था, जो सोमवार की सवेरे बढ़कर 23.25 मीटर हो गया. यह नदी आजमनगर व धबोल में स्थिर है. दोनों स्थानों पर जलस्तर क्रमशः 25.90 मीटर व 25.56 मीटर दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन