जामुन पेड़ से गिरा बालक, स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : समेली प्रखंड निवासी राजेश कुमार पिता मनोज साह जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था. उसी क्रम में वह पेड़ से गिर पड़ा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना स्थल पर लोगों ने देख इसकी जानकारी बालक के परिजनों को दी. सूचना पर परिजन घायल राजेश को समेली […]

विज्ञापन

कटिहार : समेली प्रखंड निवासी राजेश कुमार पिता मनोज साह जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था. उसी क्रम में वह पेड़ से गिर पड़ा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना स्थल पर लोगों ने देख इसकी जानकारी बालक के परिजनों को दी. सूचना पर परिजन घायल राजेश को समेली स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन घायल बालक को सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. लड़के की गंभीर स्थिति को देख परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन