कटिहार में महिला की गला रेत कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर के निचली टोला में रविवार की अहले सुबह एक नवविवाहिता की हत्या अपराधियों ने गला रेतकर कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन के बाद शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में मृत नवविवाहिता के पिता रिजाबुल के […]

विज्ञापन

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर के निचली टोला में रविवार की अहले सुबह एक नवविवाहिता की हत्या अपराधियों ने गला रेतकर कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन के बाद शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में मृत नवविवाहिता के पिता रिजाबुल के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फिरोजा खातून की शादी चार माह पूर्व हाजीपुर निचली टोला निवासी सफीक से हुई थी.

सफीक शादी के बाद पत्नी को उसके मायके में छोड़ कर दिल्ली कमाने चला गया था. रिजाबुल अल सुबह सेहरी करने के लिए उठा तथा फिरोजा व घर के अन्य सदस्यों को भी उठा दिया. सेहरी कर घर के पुरुष नमाज अदा करने के लिए मसजिद चले गये. रिजाबुल जब मसजिद से नमाज पढ़ कर घर लौटे, तो देखा कि फिरोजा चापाकल के पास लहूलुहान स्थिति में गिरी पड़ी है. रिजाबुल बेटी को उठाने का प्रयास किया, तो देखा कि उसका

गला रेता हुआ है. आसपास काफी खून बिखरा था. तब पता चला कि फिरोजा की मौत हो चुकी है. रिजाबुल की चीख सुन कर घर के अन्य सदस्य व स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गये. फिर पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :
सहायक थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. हत्या की स्पष्ट वजह पता नहीं चल पायी है. जांच जारी है, जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे.
मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर निचली टोला का
पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन