राह चलती लड़कियों को छेड़ा, पुलिस को सौंपा
फलका : थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में शादी समारोह से चार-पांच लडकियां अपने घर महेशपुर आ रही थीं. इसी बीच रंगाकोल निवासी मुरली यादव बाइक से घर जा रहा था. लड़कियों को देख उसने बाइक रोक दी और उनके साथ छेड़खानी करने लगा. जब लड़कियों ने इसका विरोध किया, तो उसने उन पर हाथ […]
फलका : थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में शादी समारोह से चार-पांच लडकियां अपने घर महेशपुर आ रही थीं. इसी बीच रंगाकोल निवासी मुरली यादव बाइक से घर जा रहा था. लड़कियों को देख उसने बाइक रोक दी और उनके साथ छेड़खानी करने लगा. जब लड़कियों ने इसका विरोध किया, तो उसने उन पर हाथ छोड़ दिया.
इसी बीच हो-हल्ला सुन कर ग्रामीण वहां पहुंच गये. लड़कियों ने सारी बात लोगों को बतायी. फिर क्या था लोगों ने आरोपित को पकड़ कर सरपंच गीता देवी के हवाले कर दिया. वहां पंचायती भी हुई, लेकिन दबंग आरोपित ने पंचायती मानने से इनकार कर दिया. लिहाजा लोगों ने पुलिस को सुचना दे कर उसे गिरफ्तार करवा दिया. इधर फलका थाना अध्यक्ष रंजीत चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को जांच कर जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










