दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, आंख निकाली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुरसेला के सरेया ढाला व कबीरमठ समेली के बीच बांसबाड़ी में मिला शव कुरसेला (कटिहार) : थाना क्षेत्र के सरेया ढाला व कबीरमठ समेली के बीच बांसबाड़ी में बुधवार की सुबह नग्न अवस्था में आठ वर्षीय बच्ची का शव मिला. घटनास्थल व शव की स्थिति देख लग रहा था कि दुष्कर्म करने के बाद बच्ची […]
विज्ञापन
कुरसेला के सरेया ढाला व कबीरमठ समेली के बीच बांसबाड़ी में मिला शव
कुरसेला (कटिहार) : थाना क्षेत्र के सरेया ढाला व कबीरमठ समेली के बीच बांसबाड़ी में बुधवार की सुबह नग्न अवस्था में आठ वर्षीय बच्ची का शव मिला. घटनास्थल व शव की स्थिति देख लग रहा था कि दुष्कर्म करने के बाद बच्ची की हत्या की गयी है. बच्ची की एक आंख भी दरिंदों ने निकाल ली थी. मृत बच्ची की पहचान समेली चकला पोठिया ओपी क्षेत्र की रहनेवाली के रूप में हुई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व छानबीन करने के बाद शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया.
मृत बच्ची के चाचा ने बताया कि मधेली बांध स्थित बासा से मंगलवार शाम को बच्ची घर के लिए निकली थी. रात में घर नहीं पहुंचने पर उसकी काफी तलाश की गयी, लेकिन वह नहीं मिली. वह प्रतिदिन शाम में बासा से घर लौट जाती थी. लोगों ने बुधवार की सुबह बांस के बिट्टा के करीब बच्ची का नग्न शव देखा. सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की.
शव देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. जिस स्थान पर बच्ची का शव बरामद किया गया, वह सुनसान जगह है. बच्ची का शव देख उसकी मां रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी. कुरेसला के प्रभारी थानाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला लगता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस जांच में जुटी है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.
बासा से घर के लिए निकली थी, नहीं पहुंची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










