व्यवसायियों को मिला जीएसटी का प्रशिक्षण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
15 जून तक सभी व्यवसाइयों को जीएसटी पोर्टल में करना होगा एनरोलमेंट बारसोई : माल व सेवा कर अधिनियम के तहत सोमवार को बारसोई के व्यवसाइयों को जीएसटी का प्रशिक्षण वाणिज्य कर उपायुक्त नंदकिशोर सिंह ने दिया. प्रशिक्षण का आयोजन उच्च विद्यालय बारसोई में किया गया. प्रशिक्षण के माध्यम से व्यवसाइयों को जीएसटी से मिलने […]
विज्ञापन
15 जून तक सभी व्यवसाइयों को जीएसटी पोर्टल में करना होगा एनरोलमेंट
बारसोई : माल व सेवा कर अधिनियम के तहत सोमवार को बारसोई के व्यवसाइयों को जीएसटी का प्रशिक्षण वाणिज्य कर उपायुक्त नंदकिशोर सिंह ने दिया. प्रशिक्षण का आयोजन उच्च विद्यालय बारसोई में किया गया. प्रशिक्षण के माध्यम से व्यवसाइयों को जीएसटी से मिलने वाले लाभ व उसकी उपयोगिता के बारे में बताया. वाणिज्य कर उपायुक्त ने व्यवसाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी के लागू हो जाने से सारे अप्रत्यक्ष कर को हटा दिया जायेगा.
पूरे देश में एक ही प्रकार का कर देना होगा. उन्होंने इस कर के लागू होने से राज्य को होने वाले फायदे के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यवसायी देश के किसी भी कोने से माल की खरीद करने के बावजूद अगर वह अपने राज्य में लाकर सामान को बेचता है, तो इसका टेक्स उसके राज्य को स्वयं पहुंच जायेगा. जिससे उस राज्य के कर में भी बढ़ोत्तरी होगी. यह व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन होगी. जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता आयेगी. इसमें न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप होगा. उन्होंने सभी व्यवसाइयों से 15 जून तक जीएसटी पोर्टल में एनरोलमेंट कराने की सलाह दी.
मौके पर सहायक आयुक्त फिरोज आलम, अमरेंद्र पांडे, आयकर अधिवक्ता राज किशोर गुप्ता, व्यवसायी राधा गोविंद घोष, वीरेंद्र जैन, अनिल कुमार, अजय कुमार साह, उदयशंकर भगत, वीरेंद्र कुमार, डॉक्टर विजय वर्मा, कैसर-ए-हिंद, मोहम्मद गुड्डू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










