आत्मनिर्भर बनेंगे युवा, कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण तेज

Updated at : 14 Mar 2026 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बनेंगे युवा,  कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण तेज

जिले में संचालित हैं 29 केंद्र, 10वीं पास युवाओं को मिल रहा नि:शुल्क प्रशिक्षण

विज्ञापन

जिले में संचालित हैं 29 केंद्र, 10वीं पास युवाओं को मिल रहा नि:शुल्क प्रशिक्षण कंप्यूटर ज्ञान व संवाद कौशल सीखकर रोजगार के लिए तैयार होंगे अभ्यर्थी भभुआ नगर. बिहार सरकार के युवा, रोजगार व कौशल विकास विभाग के अंतर्गत चलाये जा रहे कुशल युवा कार्यक्रम के तहत जिले में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. राज्य सरकार के सात निश्चय योजना के अंतर्गत आर्थिक हल, युवाओं को बल अभियान के तहत इस कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है. जिले में वर्तमान समय में 29 कुशल युवा केंद्र संचालित हैं, जहां युवाओं को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, संवाद कौशल तथा व्यावहारिक कौशल का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है. इस प्रशिक्षण की अवधि लगभग तीन माह निर्धारित की गयी है, जिसमें युवाओं को आधुनिक कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाता है. अधिकारियों के अनुसार इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. जिन अभ्यर्थियों ने कम से कम 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे इस योजना में नामांकन करा सकते हैं. प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गयी है. अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 28 वर्ष, ओबीसी के लिये 31 वर्ष तथा एससी-एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए 33 वर्ष निर्धारित है. इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी कुशल युवा केंद्र या जिला नियोजन सह-परामर्श केंद्र, भभुआ में जाकर पंजीकरण व दस्तावेजों का सत्यापन कर सकते हैं. इधर जिला पदाधिकारी नितिन कुमार व उप विकास आयुक्त दिव्य शक्ति ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाये, ताकि जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें. नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज कुशल युवा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. इनमें 10 वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा जी-मेल आईडी शामिल है. प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि परीक्षा परिणाम आने के बाद अचानक भीड़ से बचने के लिये अभी से पंजीकरण करा प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रयास करें. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्यक्रम युवाओं को डिजिटल व संवाद कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन