ePaper

पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 21 Aug 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

10 कारतूस, दो खोखे, एक मैगजीन बरामद

विज्ञापन

10 कारतूस, दो खोखे, एक मैगजीन बरामद

मोहनिया शहर.

बुधवार की सुबह मारपीट के दौरान फायरिंग करने की योजना बना रहे एक युवक के पास से पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी पिस्टल व 10 जिंदा कारतूस को बरामद किया है. साथ ही दो खोखा भी बरामद किया है. युवक को गिरफ्तार करते हुए मेडिकल के बाद जेल भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपित मोहनिया शहर के वार्ड टू रसूलपुर कर्महरि निवासी मोती राम का पुत्र दीपक कुमार है. जानकारी के अनुसार, मोहनिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मारपीट के मामले में एक युवक देसी पिस्टल से फायरिंग करने की योजना बना रहा है. इसकी सूचना पर मोहनिया थाने के पुलिस अधिकारी बुधवार की सुबह आरोपित के घर पहुंचे. वहां आरोपित की जब तलाशी ली गयी, तो आरोपित के पास से एक देसी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, दो खोखा व देसी पिस्टल की एक मैगजीन भी बरामद की गयी. इसके बाद बरामद सभी सामानों को जब्त करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. वहां पूछताछ के बाद आरोपित को मेडिकल चेकअप करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मारपीट के मामले में फायरिंग करने की थी योजनामोहनिया शहर के वार्ड टू रसूलपुर कर्महरी से देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार आरोपित मारपीट के मामले में फायरिंग करने की योजना बना रहा था. पुलिस ने समय रहते ही सूचना मिलने पर युवक को देसी पिस्टल, कारतूस व मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपित से बरामद दो खोखे समेत अन्य समान के मामले में पूछताछ की है.

क्या कहते हैं मोहनिया थाना अध्यक्षइस संबंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि मारपीट के मामले में युवक फायरिंग करने की योजना बना रहा था. उसे सूचना मिलने पर पुलिस ने एक देसी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, दो खोखे व एक मैग्जीन के साथ गिरफ्तार कर लिया है. उसे मेडिकल के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन