अखाड़े में पहलवानों दिखा दांव-पेंच

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 22 Oct 2025 5:41 PM

विज्ञापन

दंगल प्रतियोगिता में मुगलसराय के मृत्युंजय ने रूपेश को किया चित

विज्ञापन

दंगल प्रतियोगिता में मुगलसराय के मृत्युंजय ने रूपेश को किया चित प्रतिनिधि, नुआंव. बुधवार की शाम मापतपुर गांव के राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर श्रीकृष्ण गोवर्धन पूजा समिति के तत्वाधान में अंतरप्रांतीय शानदार दंगल प्रतियोगिता हुई. दंगल के अखाड़े में पहुंचे यूपी व बिहार के कई नामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती के दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीतने का काम किया. दंगल का उद्घाटन पूर्व विधायक अंबिका सिंह यादव ने रिबन काटकर और पहलवानों को सम्मान पूर्वक पगड़ी बांधकर किया. कुश्ती के दौरान सबसे रोमांचक मुकाबला मृत्युंजय यादव मुगलसराय बनाम रूपेश कुमार सिंह सातों एवती के बीच रहा. 5500 रुपये इनाम के लिए लड़ी गयी कुश्ती में मृत्युंजय ने तीसरे मिनट में रूपेश को अखाड़े पर चित कर दिया. पांच मिनट तक 5500 रुपये इनाम के लिए लड़ी जाने वाली कुश्ती सोनू पहलवान सातों अवंती बनाम अभिमन्यु पहलवान मुगलसराय के बीच बराबरी पर रही. राकेश पहलवान सिसौड़ा बनाम जतिन सिंह सातों एवती के बीच चार मिनट की कुश्ती में जतिन जीते. इसी तरह राजन पहलवान दिलदारनगर बनाम चंदन पहलवान मुखराव के बीच लड़ी गयी शानदार कुश्ती में चंदन पहलवान विजेता रहे. बाकी की कुश्तियां भी काफी राेचक रहीं. दर्शकों ने दंगल का भरपूर लुत्फ उठाया. रेफरी की भूमिका में राम भोगी यादव व विजय यादव रहे. दंगल आयोजन के पूर्व राधे कृष्ण मंदिर में यदुवंशियों की ओर से गोवर्धन पूजा के अवसर पर घंटों पूजा-अर्चना की गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आयोजन समिति द्वारा शानदार बिरहा का आयोजन कराया गया, जिसमें बिरहा गायक बिहारी यादव बड़हरा व संजय यादव कस्थरी के बीच कड़ा मुकाबला रहा. दंगल प्रतियोगिता के दौरान सैंकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे और तालियां बजा पहलवानों का उत्साहवर्धन करते नजर आये. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भोला यादव व संचालन संत विलास यादव ने किया. मौके पर दुर्गावती के जिला परिषद दीपक यादव, पूर्व उप प्रमुख द्वारिका प्रसाद, शिक्षक प्रह्लाद यादव, जेडीयू नेता प्रवीण यादव, राम ईश्वर सिंह, दीपक यादव, सुनील यादव, रामप्रवेश यादव राकेश यादव, दामोदर यादव, वशिष्ठ यादव, गब्बर यादव, कुंदन यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन