सुगिया पोखर गांव में छत से गिरकर महिला घायल

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुगिया पोखर गांव में छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

भभुआ ग्रामीण. भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुगिया पोखर गांव में छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन फानन में उसे इलाज के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से परिजन उसे सदर अस्पताल भभुआ ले आये, जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है. घायल महिला सुगीया पोखर गांव निवासी सुदामा चौबे की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी बतायी जाती है. परिजनों ने बताया कि गीता देवी रविवार की सुबह छत की रेलिंग पर कपड़ा सुखाने के लिए डाल रही थी. इसी दौरान रेलिंग टूट कर गिर पड़ा, जिसमें गीता देवी भी नीचे गिर पड़ी. बताया गया कि छत की रेलिंग कुछ ही दिन पहले बना था, जिस कारण वह भरभराकर गिर पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन