कुदरा में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 29 Mar 2026 4:51 PM
KAIMUR NEWS.गया-डीडीयू मंडल के कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका रोहतास जिला के अकबर नगर थाना स्थित सीढ़ी गांव निवासी सदिक की पत्नी अकतिमा बतायी जाती है.
फोटो:-9घटना के बाद जुटी भीड़ कुदरा. गया-डीडीयू मंडल के कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका रोहतास जिला के अकबर नगर थाना स्थित सीढ़ी गांव निवासी सदिक की पत्नी अकतिमा बतायी जाती है. घटना स्टेशन के पास पोल संख्या 598/6 और 598/5 के बीच की बतायी जा रही है.जानकारी के अनुसार दंपती रेलवे पटरी पार कर रहे थे, इसी दौरान पूरब से पश्चिम की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गयी.पटरी पार करने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गयी,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










