Kaimur News: सिसौड़ा मोड़ पर अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

सांकेतिक तस्वीर

Kaimur News: कैमूर के रामगढ़-बक्सर पथ पर सिसौड़ा मोड़ के पास अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया.

विज्ञापन

Kaimur News (रंजय जायसवाल): रामगढ़-बक्सर पथ पर सोमवार की दोपहर सिसौड़ा मोड़ के पास अनियंत्रित डंपर ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. घायल युवक की पहचान डरवन गांव निवासी 23 वर्षीय अंकित कुमार गुप्ता, पिता अक्षवर साह के रूप में की गई है.

डंपर ने और बाइक में जोरदार टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित कुमार गुप्ता अपने गांव से किसी जरूरी कार्य के लिए बाइक से रामगढ़ बाजार आ रहा था. इसी दौरान सिसौड़ा तीन मुहानी के पास तेज गति से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल हायर सेंटर रेफर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को आनन-फानन में रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डंपर चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि खलासी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस द्वारा डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है.

Also Read: गया में बनेगा आधुनिक चिड़ियाघर, 45 हेक्टेयर में तैयार होगी वाइल्डलाइफ सिटी

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन