शादी समारोह से लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

मौके पर मौजूद लोग

Kaimur News: भभुआ थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही 40 वर्षीय महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना जिगनी गांव के समीप हुई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन

Kaimur News(अमित कुमार सिन्हा): बहन के ससुराल में आयोजित शादी समारोह से लौट रही 40 वर्षीय एक महिला की सोमवार सुबह अज्ञात वाहन के चालक द्वारा कुचले जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सड़क दुर्घटना का शिकार हुई महिला भभुआ थानाक्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी आत्मा राम की पत्नी लक्ष्मीना देवी बतायी जाती है.

शादी से लौटने के दौरान हुई घटना

हादसे के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि महिला रविवार को अपनी बहन के ससुराल नखतौल गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिये गयी थी. शादी संपन्न हो जाने के बाद महिला सोमवार सुबह नखतौल से पैदल ही अपने गांव हरिहरपुर लौट रही थी. इसी दौरान सुबह 9 बजे के करीब जिगनी गांव के समीप एक अज्ञात वाहन के चालक ने पैदल जा रही 40 वर्षीय महिला को कुचल डाला और मौके से फरार हो गया. हादसे की जानकारी पर लोग घटनास्थल पर जुटने लगे और इसकी जानकारी परिजनों सहित पुलिस को दी गयी.

शव का पोस्टमार्टम कराया गया

सूचना पर पहुची भभुआ थाने की पुलिस द्वारा घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लेकर आयी. जहां पंचनामे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया. पता चला है कि मृत महिला की चार बेटियां और एक बेटा है. जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि दो बेटियों और बेटे की शादी करनी है. घटना की जानकारी पर सदर अस्पताल पहुचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था.

Also Read: सिसौड़ा मोड़ पर अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन