जमुनिनार में नल जल की टंकी फटने से गिरकर बर्बाद हो रहा पानी

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 15 Mar 2026 4:52 PM

विज्ञापन

शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी टंकी, एक किमी दूर से पानी लाने को मजबूर

विज्ञापन

शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी टंकी, एक किमी दूर से पानी लाने को मजबूर अधौरा. प्रखंड अंतर्गत जमुनिनार पंचायत के जमुनिनार गांव वार्ड नंबर दो में सात निश्चय योजना के तहत लगी नल जल योजना की टंकी फट जाने से सभी पानी गिरकर बर्बाद हो रहा है. इससे गर्मी के दिनों में पेयजल को लेकर काफी संकट उत्पन्न हो गया है. ग्रामीण दीपक यादव, श्याम बाबू, बिनोद यादव इत्यादि लोगों ने बताया कि नल जल की पानी टंकी लगभग दो महीने से अधिक दिनों से फटी है, जिसकी शिकायत करते हुए प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभाग को लिखित आवेदन दिया गया है, लेकिन अभी तक नहीं बनाया गया. हम लोग एक किलोमीटर दूर से चुआढ़ी से पानी लाकर पी रहे हैं. ऐसी स्थिति प्रखंड अंतर्गत कई गांवों में देखने को मिल रही है. गर्मी आते ही हर वर्ष अधौरा में जल संकट उत्पन्न हो जाता है व पानी का लेयर काफी नीचे चला जाता है. इधर, इस संबंध में कनीय अभियंता विभाष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर हम स्वयं उस जगह पर गये थे. संवेदक को कहा गया है, बहुत जल्द बना दिया जायेगा.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन