ePaper

मतदाता सूची से बाहर लोगों को कानूनी सहायता के लिए पारा स्वयंसेवक किये गये तैनात

Updated at : 13 Oct 2025 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची से बाहर लोगों को कानूनी सहायता के लिए पारा स्वयंसेवक किये गये तैनात

प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर के आदेशानुसार पारा लीगल वॉलंटियर्स की तैनाती की गयी है

विज्ञापन

भभुआ सदर. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मतदाता सूची से बाहर हुए व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर के आदेशानुसार पारा लीगल वॉलंटियर्स की तैनाती की गयी है. प्राधिकार का यह कदम एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स बनाम भारत निर्वाचन आयोग के 640/2025 मामले में नौ अक्तूबर को पारित आदेश के अनुसरण में उठाया गया है. प्राधिकार ने सभी स्वयंसेवकों को सभी ब्लॉकों और गांवों में तैनात किया गया है, ताकि वे ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर सकें और उन्हें अंतिम मतदाता सूची से बाहर किये जाने के विरुद्ध अपील दायर करने में सहायता कर सकें. सभी संबंधित व्यक्तियों की सुविधा के लिए ब्लॉक-वार तैनात किये गये पीएलवीएस के नाम और संपर्क नंबर जारी किये गये हैं. कैमूर डीएलएसए के सचिव सुमन सौरव ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका नाम अंतिम मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपील दायर करने में सहायता के लिए अपने संबंधित ब्लॉक के पीएलवीएस से तत्काल संपर्क करें. यह कानूनी सहायता पूरी तरह से निशुल्क प्रदान की जायेगी. इसके अलावा नागरिकों को निशुल्क कानूनी सहायता हेतु लीगल हेल्प डेस्क का भी गठन जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर के कार्यालय में किया गया है. वहां तैनात पैनल अधिवक्ता व अधिकार मित्र उनका सहयोग करेंगे. इच्छुक मतदाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निशुल्क टॉल फ्री नंबर 15100 पर भी संपर्क कर सकते हैं. = प्रखंडों में सहायता के लिए जारी किये गये नंबर भभुआ- रिंकू देवी- 9934259229 दीपक कुमार – 8083306285 भगवानपुर-अशोक निराला – 9939481042 दीपक कुमार सिंह – 9661910729 चैनपुर- मंजू देवी – 6205892438 प्रमेंद्र कुमार – 9279599580 चांद- सत्येंद्र कुमार सिंह – 9507313885 हसन राय – 7252898115 अधौरा- ममता कुमारी – 9431464160 रामपुर- अरविंद कुमार – 9199926090 चंदन दुबे – 9661929098 मोहनिया- पार्वती देवी – 8340559254 पम्मी सिन्हा – 8787254092 कुदरा- राकेश कुमार – 9113151068 दुर्गावती- अजय कुमार वर्मा – 9199467116 रामगढ़- इंदू कुमारी – 9241166735 हनीफ अंसारी – 9934733318 नुआंव- बिजेंद्र राम – 6297188760 ————- अपील दायर करने में सहायता के लिए ब्लॉक के पीएलवीएस से करें संपर्क

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन