ePaper

एनएच पर गलत दिशा से वाहन के आने-जाने से आये दिन हो रहे हादसे

Updated at : 06 May 2025 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच पर गलत दिशा से वाहन के आने-जाने से आये दिन हो रहे हादसे

प्रखंड मुख्यालय के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गलत दिशा से वाहनों का परिचालन बिना रोक-टोक के हो रहा है. सड़क पर हो रही अनेकों दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन इसको रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है

विज्ञापन

कुदरा. प्रखंड मुख्यालय के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गलत दिशा से वाहनों का परिचालन बिना रोक-टोक के हो रहा है. सड़क पर हो रही अनेकों दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन इसको रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है. इसके चलते आरओबी से सकरी गांव तक फोरलेन सड़क पर चलना जानलेवा हो गया है. मालूम हो कि एनएच की क्राॅसिंग पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आरओबी के नीचे व व्यापार मंडल कार्यालय के पास स्थित क्रॉसिंग को पूर्व में एनएचएआइ द्वारा बंद कर दिया गया है. इससे अब भभुआ व परसथुआ सड़क की तरफ से आने वाले वाहनों को पूरब की तरफ जाने के लिए एक किलोमीटर पश्चिम बिहार राज्य विद्युत बोर्ड के कार्यालय के पास स्थित क्रॉसिंग से सड़क पार करना पड़ता है. लेकिन, वाहन चालक कम दूरी व जल्दी के चलते बिजली बोर्ड कार्यालय के क्राॅसिंग तक जाने के बदले रांग साइड से अपने वाहन सकरी गांव के पास स्थित क्राॅसिंग से सड़क पार करते हैं, जिसके चलते अति व्यस्ततम सड़क के एक ही लेन से वाहनों के आने-जाने से सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती है, लेकिन प्रशासन द्वारा गलत दिशा से गुजर रहे वाहनों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गलत दिशा से हो रहे वाहनों के परिचालन को रोकने के लिए आरओबी के पास दो पुलिस को तैनात किया जायेगा. फिर भी वाहनों का गलत दिशा से परिचालन जारी रहेगा, तो वाहन चालक व मालिक पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन