उपेंद्र गुप्ता दूसरी बार बने बम्हौरखास के पैक्स अध्यक्ष, 198 मतों से हुए विजयी

Updated at : 19 Mar 2026 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
उपेंद्र गुप्ता दूसरी बार बने बम्हौरखास के पैक्स अध्यक्ष, 198 मतों से हुए विजयी

पैक्स चुनाव 2021 से इस बार काफी घट गया अध्यक्ष पद के जीत-हार का अंतर

विज्ञापन

# पैक्स चुनाव 2021 से इस बार काफी घट गया अध्यक्ष पद के जीत-हार का अंतर # उपेंद्र यादव सालिक व पुष्पा शाक्या ने पिछड़ा वर्ग सदस्य पद का जीता चुनाव # सामान्य वर्ग सदस्य पद पर दो महिला व तीन पुरुष हुए निर्वाचित # परिणाम # मोहनिया सदर. बुधवार को हुए बम्हौरखास पैक्स चुनाव की देर रात तक चली मतगणना का परिणाम बुधवार की आधी रात से पहले घोषित कर दिया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर उपेंद्र गुप्ता ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज की है. उपेंद्र गुप्ता को 698 मत प्राप्त हुए, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे अंकित कुमार मौर्य को 500 मतों से संतोष करना पड़ा. इस तरह 198 मतों के अंतर से उपेंद्र गुप्ता ने जीत हासिल की. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी (पैक्स) मानेंद्र कुमार सिंह ने उपेंद्र गुप्ता को मतगणना के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया. बम्हौरखास पैक्स में अध्यक्ष सीट पर इनके परिवार का लंबे समय से आधिपत्य रहा है, इनके पिछले कार्यकाल से पूर्व इनकी पत्नी हरमिंदर गुप्ता भी बम्हौरखास पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो चुकी है. पैक्स चुनाव 2021 में उपेंद्र गुप्ता को 774 मत प्राप्त हुआ था, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे संजय कुमार सिंह 285 मत प्राप्त हुआ था. उस समय उपेंद्र गुप्ता ने 489 मतों के बड़े अंतर से पैक्स अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर लिया था. वर्ष 2021 में बम्हौरखास पैक्स में मतदाताओं की संख्या 2198 थी, जबकि इस बार पैक्स चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2350 हो गयी है. पिछले चुनाव से 152 मतदाताओं की संख्या में इजाफा होने के बाद भी इस बार पैक्स चुनाव 2026 में अध्यक्ष पद पर जीत के लिए पड़े मतों के अंतर में गिरावट दर्ज किया गया है. इस बार अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिसमें हीरा सिंह को सबसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इनको बम्हौरखास पैक्स के सिर्फ 02 मतदाता ने ही वोट दिया. पम्मी कुमार यादव को 42 व बिमलेश कुमार सिंह को 74 मतों से संतोष करना पड़ा. पैक्स अध्यक्ष पद पर 1439 मत पड़े, जिसमें विधिमान्य मतों की संख्या 1316 व अमान्य मतों की संख्या 123 रही. # सामान्य वर्ग सदस्य पद पर पांच निर्वाचित सामान्य वर्ग सदस्य पद पर दावेदारी पेश करने वाले आठ व्यक्तियों में से दो महिला व तीन पुरुष निर्वाचित घोषित किये गये. निर्वाचित होने वालों में प्रियंका देवी को 343 मत, रुकमिना देवी को 324 मत, राजमोहन तिवारी को 417 मत, शमशेर सिंह को 386 मत व रोहित कुमार मिश्र को 371 मत प्राप्त हुए. इस तरह उक्त पांचों सदस्य पद पर निर्वाचित घोषित किये गये, जबकि सामान्य वर्ग सदस्य पद के लिए मैदान में रहे छांगुर कुमार यादव को 223, सुमन सिंह को 295 व गीता देवी को 151 मत प्राप्त कर उक्त तीनों को पराजय का मुंह देखना पड़ा. विधिमान्य मतों की संख्या 2510 प्रतिक्षेपित मतों की 220 है. # पिछड़ा वर्ग सदस्य पद पर ये निर्वाचित पिछड़ा वर्ग सदस्य पद पर उपेंद्र यादव सालिक ने 480 व पुष्पा शाक्या ने 474 मत प्राप्त कर उक्त दोनों ने जीत दर्ज की. दोनों निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया. जबकि सुनीता देवी को 296 मत व हनुमत सेठ को 243 मत प्राप्त कर हार का मुंह देखना पड़ा. विधिमान्य मतों की संख्या 1493, अमान्य मतों की संख्या 210 तथा कुल पड़े मतों की संख्या 1703 है. जबकि अति पिछड़ा वर्ग से सदस्य पद पर मनोज निषाद, मुन्नी देवी व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति सदस्य पद पर मंगरू राम व रिशु देवी को निर्विरोध घोषित किया गया था. मतगणना परिणाम की घोषणा करते हुए बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी (पैक्स) मानेंग कुमार सिंह ने निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन