गया से लुधियाना के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 16 Mar 2026 3:32 PM
जिले के भभुआ रोड ओर कुदरा स्टेशन पर होगा ट्रेन का ठहराव
# जिले के भभुआ रोड ओर कुदरा स्टेशन पर होगा ट्रेन का ठहराव मोहनिया शहर. होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा गया से लुधियाना के बीच एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष ट्रेन संख्या 03699 गया जंक्शन से 17 मार्च को शाम 4:45 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए लुधियाना पहुंचेगी. इस विशेष ट्रेन में 14 कोच लगाये जायेंगे, जिनमें 12 जनरल (जीएस) कोच तथा 2 एसएलआर कोच शामिल हैं. चूंकि यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, इसलिए यात्री सामान्य टिकट लेकर इसमें यात्रा कर सकेंगे. मार्ग में यह ट्रेन गुरारू, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम जंक्शन, कुदरा, भभुआ रोड, चंदौली मझवार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, सहारनपुर जंक्शन, अंबाला छावनी और ढंडारी कलां स्टेशनों पर ठहरेगी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलायी जा रही है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










