मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 14 Mar 2026 4:44 PM

विज्ञापन

रोहतास के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण, उत्साह का रहा माहौल

विज्ञापन

रोहतास के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण, उत्साह का रहा माहौल रामगढ़. शनिवार की सुबह आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ की दर्जनों छात्राएं मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुईं. छात्राएं दो बसों पर सवार होकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह की निगरानी में विभिन्न ऐतिहासिक, प्राकृतिक, भौगोलिक व धार्मिक स्थलों पर भ्रमण के लिये निकलीं. इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान छात्राओं ने रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया. छात्राओं ने तुतला भवानी मंदिर, इंद्रपुरी डैम, ताराचंडी धाम तथा महान शासक शेरशाह सूरी के मकबरे का अवलोकन किया. इन स्थलों पर पहुंचकर छात्राओं ने न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, बल्कि इन स्थानों के ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें इतिहास, भूगोल व संस्कृति से सीधे तौर पर जोड़ना है. उन्होंने कहा कि जब छात्र-छात्राएं ऐतिहासिक स्थलों को स्वयं देखती हैं, तो उनके मन में जिज्ञासा बढ़ती है व इससे वे विषयों को बेहतर ढंग से समझ पायेंगी. भ्रमण के दौरान छात्राओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला. उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखा व उनसे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कीं. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक हरिशंकर सिंह, निरंजन कुमार शुक्ला, शशिकांत सिंह, अनामिका कुमारी, इंदू तिवारी व शांति सुधा मौर्य आदि मौजूद रहे व छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुये पूरे भ्रमण को सफलतापूर्वक संपन्न कराया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन