सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

र्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव के समीप हुआ हादसा

विज्ञापन

कर्मनाशा.

दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव के समीप बुधवार की सुबह एक हाइवा से बाइक सवार दो युवक टकरा गये. घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवकों की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनसराय गांव निवासी संजीव कुमार 20 वर्ष, पिता जय हिंद राजभर व अंकित कुमार 21 वर्ष, पिता रमेश राजभर के रूप में की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव कुमार व अंकित कुमार बाइक पर सवार होकर बाइक की सर्विसिंग कराने मरहिया जा रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक सवार चिपली गांव के समीप पहुंची, उनकी बाइक एक हाइवा ट्रक में टकरा गयी. घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसकी सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों घायल युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार की बाद हालत गंभीर देख दोनों घायलों को ट्राॅमा सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया. दोनों युवकों का इलाज चल रहा है, जिसमें संजीव कुमार की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन