जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे दो-दो दिव्यांग मतदान केंद्र
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Oct 2025 4:39 PM
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों भभुआ, चैनपुर, मोहनिया और रामगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन विभाग ने एक सराहनीय पहल की है
भभुआ नगर. जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों भभुआ, चैनपुर, मोहनिया और रामगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन विभाग ने एक सराहनीय पहल की है. विभाग द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो दिव्यांग मतदान केंद्र बनाये जाने का निर्णय लिया गया है. इन केंद्रों की खासियत यह होगी कि यहां पीठासीन पदाधिकारी से लेकर सभी मतदान पदाधिकारी तक दिव्यांगजन ही तैनात रहेंगे. इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें मुख्यधारा में जोड़ना है. इन विशेष केंद्रों पर व्हीलचेयर, रैंप, ब्रेल बैलेट पेपर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि दिव्यांग मतदाता बिना किसी कठिनाई के मतदान कर सकें. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि यह कदम दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. इन मतदान केंद्रों की व्यवस्था इस तरह की जा रही है कि दिव्यांग मतदाता न केवल मतदान करें, बल्कि मतदान प्रक्रिया का संचालन भी स्वयं संभालकर समाज के लिए मिसाल पेश करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










