ePaper

चैनपुर एसबीआइ के समीप दो बाइकों में टक्कर, तीन युवक घायल

Updated at : 22 Dec 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
चैनपुर एसबीआइ के समीप दो बाइकों में टक्कर, तीन युवक घायल

= घायल एक युवक की हालत गंभीर, किया गया हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन

= घायल एक युवक की हालत गंभीर, किया गया हायर सेंटर रेफर भभुआ सदर. सोमवार को भभुआ-चैनपुर पथ पर चैनपुर स्टेट बैंक के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जिसमें एक घायल को हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार की देर शाम की बतायी जाती है. बताया जाता है कि भभुआ नगर निवासी पीयन गोंड का 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार और भभुआ के ही स्वर्गीय चंद्र प्रकाश का पुत्र प्रियांशु कुमार जो चैनपुर के लोदीपुर गांव गये थे, दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर भभुआ आ रहे थे. जबकि, उत्तर प्रदेश के चकिया थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी विजय कुमार का पुत्र सुजीत कुमार जो अपनी मौसी के यहां भभुआ आया हुआ था, वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव बड़ौरा जा रहा था, इसी दौरान चैनपुर भभुआ पथ पर चैनपुर स्टेट बैंक के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये. आसपास के लोग तीनों घायलों को इलाज के लिए चैनपुर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे और इस हादसे की सूचना घायल के परिजनों को दी गयी. चैनपुर सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया. इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से तीनों को सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां सुजीत कुमार की स्थिति गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन