कट्टे व 19 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

कट्टे के साथ मनीष पासवान का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था फोटो
कट्टे के साथ मनीष पासवान का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था फोटो चैनपुर पुलिस को विधानसभा चुनाव से पहले मिली बड़ी कामयाबी वायरल फोटो के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई फोटो 19 कट्टा के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपी व पुलिस के जवान प्रतिनिधि, चैनपुर. थाना क्षेत्र के अमांव गांव से एक युवक का सोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत सक्रिय होकर कार्रवाई की है. वायरल फोटो में नजर आ रहे युवक की पहचान पुलिस ने 21 वर्षीय मनीष पासवान के रूप में की, जो अमांव गांव निवासी मुन्ना पासवान का पुत्र बताया जाता है. इस घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और मनीष को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में मनीष ने पुलिस को बताया कि जो देसी कट्टा उसने फोटो में दिखाया है, वह उसके गांव के ही मोहन सेठ के 35 वर्षीय पुत्र प्रदीप सेठ का है. इस खुलासे के बाद पुलिस ने प्रदीप सेठ के घर पर भी छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने खरिगावां बाजार में स्थित प्रदीप सेठ की दुकान के लॉकर से देसी कट्टा को बरामद कर लिया. साथ ही जांच के दौरान 315 बोर के 19 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया, जिसमें थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद और अन्य पुलिस जवान भी मौजूद रहे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोरंजन भारती ने बताया कि जांच के क्रम में पता चला कि दोनों ने इस कट्टा को जमीनी विवाद व ग्रामीणों व पटीदारों में दबदबा बनाने के लिए खरीदा था. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और तत्काल मनीष पासवान की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया. उसकी निशानदेही पर उसके साथी प्रदीप सेठ को भी गिरफ्तार कर दोनों की निशानदेही पर देसी कट्टा व 19 जिंदा कारतूस को बरामद किया गया है. – पुलिस की सतर्कता से पकड़े गये आरोपित कई दिनों से विधानसभा चुनाव को लेकर चैनपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष रूप से सतर्क है. चुनाव की तीव्रता को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने साइबर निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को बढ़ा दिया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अफवाह फैलने से पहले ही रोकथाम की जा सके. इसी सतर्कता के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो पुलिस की नजर में आया और तत्परता से कार्रवाई की गयी. इसके बाद मनीष पासवान और प्रदीप सेठ ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने यह भी साफ किया है कि ऐसे हथियारों के साथ किसी भी व्यक्ति को न केवल विधानसभा चुनाव क्षेत्र में, बल्कि पूरे जिले में कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. – कहते हैं पुलिस पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोरंजन भारती ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स को अतिरिक्त सतर्कता के साथ तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है. साथ ही सोशल मीडिया और आम जनमानस से मिली किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हम चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के साथ-साथ इलाके में नियमित गश्त भी बढ़ा दी गयी है. उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे अज्ञात और संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




