मझुई गांव में मारपीट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के मझुई गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई
चैनपुर. थाना क्षेत्र के मझुई गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में आवेदन दिया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पहले पक्ष की ओर से अरमान अली ने आवेदन देकर पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया. वहीं, दूसरे पक्ष से नौशाद आलम ने भी थाने में आवेदन देते हुए गांव के चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है. दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में एक पक्ष से नौशाद आलम तथा दूसरे पक्ष से अरमान अली शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपितों की मेडिकल जांच कराने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




