15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

मतदान के दिन निर्बाध रूप से होगी बिजली आपूर्ति

बिजली संबंधित समस्या के लिए सीधे कंट्रोल रूम से करें संपर्क

बिजली संबंधित समस्या के लिए सीधे कंट्रोल रूम से करें संपर्क भभुआ शहर. विधानसभा चुनाव के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए विद्युत विभाग चौकस व सतर्क है. वोटिंग के दिन निर्बाध तरीके से बिजली की सप्लाई हो सके, इसे लेकर विभाग ने चाक-चौबंद तैयारी की है. 11 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ शशिकांत कुमार ने जानकारी दी कि चुनाव के दौरान बिजली से संबंधित किसी भी समस्या या सहयोग के लिए उपभोक्ता सीधे कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 7033095840 पर संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने बताया प्रत्येक विद्युत शक्ति उपकेंद्र (पावर हाउस) का नंबर भी प्रकाशित की गयी है व सभी पावर हाउस में प्रखंड वार नियंत्रण कक्ष भी बनाया जायेगा. उक्त नियंत्रण कक्ष का कनीय विद्युत अभियंता नोडल पदाधिकारी रहेंगे. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने अपने अधीनस्थ सभी सहायक विद्युत अभियंता व कनीय विद्युत अभियंता को निदेशित किये हैं कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र के कर्मियों को नियंत्रण कक्ष में सजग रहते हुए संबंधित पदाधिकारी को सूचना देते हुए त्वरित निरोधात्मक कार्य संपादित करेंगे. साथ ही संबंधित विद्युत विभाग के पदाधिकारी, जिला प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन व प्रखंड स्तर के प्रशासनिक पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी. कार्यपालक अभियंता ने आमजनों से भी अपील की है कि मतदान के दिन किसी भी विद्युत समस्या की सूचना तुरंत संबंधित पावर हाउस या नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके और लोकतंत्र के इस महापर्व में कोई बाधा न आये. मतदान दिवस को लेकर पावर हाउस का नंबर जारी : भभुआ (पुराना) : 7763818147 मुंडेश्वरी : 9264471554 भगवानपुर : 9262797589 खजुरा : 9362797589 कर्मचट : 7763818149 चांद : 7763818141 शिवरामपुर : 9264194103 खराठी : 9264471557 हाटा : 9264194102 चैनपुर : 7763818145 भभुआ (नया) : 7763818151 रेही (सोनहन) : 9262797588 मनिहारी : 9264471556 अधौरा : 9470019365 मोहनिया : 7763818148 सरहूला : 9262391892 चौरसिया : 7763818152 बहुआरा : 9264471555 कर्मनाशा : 7763818143 दुर्गावती : 7763818139 ककरैत : 9262391893 लरमा : 7763818138 कुशरिया : 9262797585 कल्याणपुर : 7763818142 देवहलिया : 9031005189 रामगढ़ : 7763818146 नुआंव : 7763818144 सातोवंती : 9031009832 कालानी : 9262391891 पुसौली : 7763818140 नादौखर : 9262797586 कुदरा : 7763818137 बैजनाथपुर : 9262797587

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel