चांदनी चौक पर लगा भीषण जाम, बेबस नजर आये स्कूली बच्चे
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 16 Mar 2026 4:30 PM
जिले के सबसे व्यस्ततम चौक में शामिल मोहनिया के चांदनी चौक पर सोमवार को भीषण जाम लग गया
मोहनिया शहर. जिले के सबसे व्यस्ततम चौक में शामिल मोहनिया के चांदनी चौक पर सोमवार को भीषण जाम लग गया. इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. जाम लगने के कारण स्कूली बच्चों के साथ आम लोग भी घंटों फंसे रहे और प्रशासन को कोसते नजर आये. हालात ऐसे हो गये थे कि बड़े वाहनों की बात तो दूर, पैदल चलकर निकलना भी मुश्किल हो गया था. मालूम हो कि मोहनिया का चांदनी चौक जिले का हृदय स्थली कहा जाता है. इसी चौक से जिला मुख्यालय भभुआ सहित कई प्रखंडों के लिए लोग आते जाते हैं, ऐसे में यहां जाम की समस्या आम बात सी हो गयी है. सोमवार को भी चौक से जुड़ी सभी सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. इसका सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर देखा गया. कई स्कूली बच्चे जाम में फंसने के बाद बेबस नजर आ रहे थे. सबसे अहम बात यह है कि जाम की समस्या को लेकर यातायात पुलिस की तैनाती की गयी हैं, लेकिन जाम की समस्या बढ़ने के बाद इसका भी कोई खास असर नहीं देखा जा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










