घर में घुसे सांप को वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
वार्ड संख्या छह स्थित एक घर में निकला जहरीला सांप
विज्ञापन
भभुआ सदर.
सोमवार की देर शाम शहर के वार्ड संख्या छह स्थित एक घर में निकले जहरीले सांप की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची. टीम ने रेस्क्यू किया और सांप को पकड़ते हुए उसे जंगल ले जाकर छोड़ा दिया. दरअसल, सोमवार को वार्ड छह निवासी संजय सिंह के घर में करैत सांप निकला़ सांप को देख घरवालों में हड़कंप मच गया. इसके बाद घर वालों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के रेंजर मनोज कुमार को दी. सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों रंजय कुमार सिंह और चांदीराम ने सांप को पकड़ लिया और रेस्क्यू करते हुए उसे जंगल ले जाकर छोड़ दिया़ रेंजर ने लोगों से अपील की है कि घर या कहीं भी जहरीला सांप दिखे, तो उन्हें मारे नहीं, बल्कि इसकी सूचना वन विभाग को दें. वन विभाग उन सांपों काे रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










