ePaper

असामाजिक तत्वों ने चंदा विद्यालय में सबमर्सिबल को तोड़ा

Updated at : 08 May 2025 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने चंदा विद्यालय में सबमर्सिबल को तोड़ा

बुधवार की रात को असामाजिक तत्वों द्वारा उमवि चंदा के सबमर्सिबल को तोड़ दिया गया है. जबकि, यहां के लिए यह कोई नया काम नहीं है, बार बार कुछ ना कुछ तोड़ दिया जाता है.

विज्ञापन

फोटो 3 चंदा विद्यालय का तोड़ा गया सबमर्सिबल चांद. प्रखंड अंतर्गत पाढ़ी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदा में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार हो रही है, जिसके लिए विद्यालय द्वारा कई बार शिक्षा विभाग तथा थाने को लिखित सूचना दी गयी है. लेकिन इसे लेकर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. बुधवार की रात को असामाजिक तत्वों द्वारा उमवि चंदा के सबमर्सिबल को तोड़ दिया गया है. जबकि, यहां के लिए यह कोई नया काम नहीं है, बार बार कुछ ना कुछ तोड़ दिया जाता है. शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय में हमलोग रोज सुबह आकर पहले शराब की बोतल फेंकते हैं, फिर विद्यालय की साफ सफाई के बाद पठन पाठन का कार्य प्रारंभ होता हैं. हाल यह है कि कुछ मनचले तो विद्यालय के समय भी विद्यालय के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं, ये सभी समस्याएं हम रोज झेलते हैं. इसे लेकर समाज और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, परंतु इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जगमोहन प्रसाद ने कहा कि विद्यालय बंद होने के बाद कुछ लोग दीवार फांदकर स्कूल में चले जाते हैं और अब सबमर्सिबल को तोड़ दिया गया हैं. ऐसे कुछ असामाजिक प्रवृति के लोग यहां काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसके लिए थाना तथा विभाग को आवेदन दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन पत्र के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन