कलेक्ट्रेट में सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Oct 2025 5:02 PM
कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक आकर्षक सेल्फी पॉइंट बनाया गया है
भभुआ नगर. कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक आकर्षक सेल्फी पॉइंट बनाया गया है. इस पहल का उद्देश्य आम लोगों में मतदान के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ाना है. सेल्फी पॉइंट पर जिले के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आगंतुक नागरिक भी बड़ी उत्सुकता के साथ अपनी-अपनी तस्वीरें ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि यह पहल सशक्त लोकतंत्र सक्रिय मतदाता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए की गयी है. मतदाता जागरूकता अभियान के इस रचनात्मक प्रयास से युवा वर्ग विशेष रूप से आकर्षित हो रहे हैं. कलेक्ट्रेट आने वाले कर्मचारी व अधिकारी भी इस मौके का भरपूर लाभ उठा रहे हैं और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










