पंज प्यारों के साथ निकली गुरुग्रंथ साहब की सवारी

Published at :16 Feb 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
पंज प्यारों के साथ निकली गुरुग्रंथ साहब की सवारी

kaimur news. ऐतिहासिक गुरु तेग बहादुर सिंह गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह के 358वें प्रकाशोत्सव पर्व को ले चल रहे अखंड पाठ के दूसरे दिन रविवार को गुरुद्वारे से पंज प्यारे सहित श्रद्धालुओं ने झूलते निशान, फूलों की बारिश और गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली.

विज्ञापन

भभुआ सदर. ऐतिहासिक गुरु तेग बहादुर सिंह गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह के 358वें प्रकाशोत्सव पर्व को ले चल रहे अखंड पाठ के दूसरे दिन रविवार को गुरुद्वारे से पंज प्यारे सहित श्रद्धालुओं ने झूलते निशान, फूलों की बारिश और गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली. संकीर्तन के साथ शोभायात्रा में शामिल महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने एकता चौक, कचहरी रोड सहित संपूर्ण नगर का भ्रमण किया. जत्थेदार राजेंद्र सिंह खालसा ने बताया कि शोभायात्रा के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह की भावना के अनुरूप लोगों में सेवा, त्याग, दया, भाईचारा जैसे मानवीय गुणों को जागृत करने का प्रयास किया गया. 15 से 17 फरवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन सोमवार को दोपहर में लंगर व रात्रि में आतिशबाजी के साथ अखंड पाठ का समापन किया जायेगा. शबद कीर्तन के साथ नगर भ्रमण से पूर्व गुरुद्वारे में निशान साहेब का चोला बदला गया और ध्वजारोहण किया गया. रविवार को नगर संकीर्तन में काफी संख्या में सिख समुदाय के लोगों सहित स्थानीय श्रद्धालु भी शामिल रहे. इनमें मुख्य रूप से सरदार राजकमल सिंह, धर्मवीर सिंह, बबलू दास, ओमप्रकाश गुप्ता, रवि अग्रवाल, नरेंद्र आर्य, अधिवक्ता अरुण तिवारी, सदन केशरी, रघुवंश राम, मनोज जायसवाल, प्रियंका कौर, मनजीत कौर, शेर सिंह, पलक गांधी, सरदार कमलजीत सिंह, अनुप्रीत कौर, अमरजीत सिंह, मदन केशरी, सतनाम सिंह, विजय चौरसिया, बाबा बंशरोपन सिंह आदि शामिल रहे.

गुरु नानक होटल की ओर से की गयी जलपान की व्यवस्था

पुराना चौक स्थित गुरु तेग बहादुर सिंह से रविवार को निकली भव्य शोभायात्रा जब पटेल चौक के समीप पहुंची, तो यहां कुदरा स्थित गुरुनानक होटल की ओर से जलपान की व्यवस्था की गयी थी. जहां लोगों ने भी गुरुओं को नमन करते हुए पंज प्यारों के सामने अपना शीश नवाया और जलपान ग्रहण किया. शोभायात्रा में सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष भभुआ मुकेश कुमार व सीओ पुरुषोत्तम कुमार दल बल के साथ मुस्तैद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन