26 व 28 को शहर में आठ घंटे तक वाहनों का परिचालन रहेगा पूर्णतः बंद

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 24 Oct 2025 3:33 PM

विज्ञापन

26 से 28 अक्तूबर तक होनेवाले छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने वाहनों के भभुआ शहर में प्रवेश का रूट निर्धारण कर दिया है.

विज्ञापन

भभुआ सदर. 26 से 28 अक्तूबर तक होनेवाले छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने वाहनों के भभुआ शहर में प्रवेश का रूट निर्धारण कर दिया है. रूट निर्धारण के अनुसार 26 और 28 अक्तूबर को दो शिफ्टों में यानी आठ घंटे के लिए शहर में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी. साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा छठ महापर्व में शहर में होनेवाली भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों के आगमन के लिए सभी प्रवेश रास्तों के समीप पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी. एसपी हरिमोहन शुक्ल ने इस संदर्भ में ट्रैफिक पुलिस को निर्देश जारी किये हैं. निर्देश के तहत छठ पूजा में विधि-व्यवस्था और भीड़ के मद्देनजर 26 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक और 28 अक्तूबर को अहले सुबह दो बजे से नौ बजे दिन तक शहर के पटेल चौक से कैमूर स्तंभ, एकता चौक से पूरब पोखरा और पटेल कॉलेज से हवाई अड्डा तक मालवाहक, बड़े वाहन सहित सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा. = अखलासपुर बस स्टैंड व हवाई अड्डा में पार्किंग की व्यवस्था छठ पर्व को लेकर जारी निर्देश के अनुसार भीड़ और विधि व्यवस्था को देखते हुए मोहनिया की ओर से आनेवाले वाहनों के लिए अखलासपुर बस स्टैंड और हवाई अड्डा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. जबकि, भगवानपुर की ओर से आनेवाले छोटे वाहनों को पटेल कॉलेज में रोका जायेगा, तो वहीं सोनहन की ओर से आनेवाले वाहनों के लिए कुदरा बस स्टैंड में पार्किंग स्थल बनाया गया है. इसके अलावा 26 व 28 अक्तूबर को चैनपुर की ओर से आनेवाले मालवाहक या बड़ी गाड़ियां डायवर्ट कर खरीगावां होते हुए एनएच 19 पर जायेगी, जबकि भगवानपुर की ओर से आनेवाले वाहन डायवर्ट कर मोकरी, बेतरी, खरीगावां होते दुर्गावती जायेगा. सोनहन व बेलांव की ओर से आनेवाले वाहन कैमूर स्तंभ होते मोहनिया जायेंगे. चैनपुर से मोहनिया की ओर जानेवाले सभी वाहन विद्युत कार्यालय की बगल से अष्टभुजी चौक, हवाई अड्डा उदासी देवी स्कूल होते अखलासपुर बस स्टैंड की ओर जायेगा. = पब्लिक से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील छठ पर्व पर ट्रैफिक रूट निर्धारण के संबंध में डीएसपी ट्रैफिक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि छठ पर्व पर विधि व्यवस्था बनाये रखने व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट सहित मार्गों का निर्धारण कर दिया गया है. 26 व 28 अक्तूबर को निर्देशित रूट निर्धारण के अनुसार ही वाहनों का परिचालन होगा. इस लिए पुलिस प्रशासन ने लोगों से यह अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गोँ का उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के विधि व्यवस्था में सहयोग करें. =======छठ महापर्व को लेकर वाहनों के भभुआ शहर में प्रवेश का रूट निर्धारण = एसपी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने दो शिफ्टों में रूट निर्धारण किया जारी = शहर के सभी प्रवेश रास्तों के समीप बनेगा पार्किंग, बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन