पांच घंटे बंद रहा मोहनिया-रामगढ़ पथ, यात्री रहे बेहाल

kaimur news. प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैमूर आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोहनिया-रामगढ़ पथ को पूरे पांच घंटे तक बंद कर दिया गया था.
मोहनिया शहर. प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैमूर आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोहनिया-रामगढ़ पथ को पूरे पांच घंटे तक बंद कर दिया गया था. इसके कारण मोहनिया से दसौती नहर के बीच स्थित गांव के ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई. जिससे कई ग्रामीण लोग पैदल ही अपने गंतव्य के लिए जाने को विवश रहे. मुख्यमंत्री के मोहनिया प्रखंड के भरखर और डड़वा के बाजार समिति में कार्यक्रम आयोजित होने के कारण प्रशासन द्वारा मंगलवार को सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक रामगढ़-मोहनिया पथ पर परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. इसके कारण रामगढ़ जाने वाली यात्री बस व अन्य वाहन भी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से होकर पसपिपरा नहर पहुंचकर दसैती नहर से होकर रामगढ़ जाने को विवश रहे. ऐसे में मुख्यमंत्री के जाने के बाद निर्धारित समय के अनुसार रामगढ़ मोहनिया पथ पर वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










