ePaper

सिपाही भर्ती परीक्षा आज : सुबह 10:30 बजे के बाद अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी इंट्री

Updated at : 29 Jul 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा आज : सुबह 10:30 बजे के बाद अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी इंट्री

आज जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

विज्ञापन

भभुआ नगर. बुधवार को जिले के 12 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जायेगी. जिले में बिहार पुलिस के लिए केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा छह चरणों में आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा तीन अगस्त तक चलेगी. परीक्षा सभी चरणों में एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी. प्रत्येक चरण में 3611 अभ्यर्थी शामिल होंगे. छह चरणों की सिपाही भर्ती परीक्षा में कुल 33870 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा. निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद परीक्षा भवन में अंदर जाने की अनुमति किसी भी परिस्थिति में नहीं दी जायेगी. 30 जुलाई को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त, सफल व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी व अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होगी. प्रातः 10:30 बजे के बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया जायेगा. परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद सभी परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा. अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन व फोटोग्राफी भी करायी जायेगी.परीक्षा अपराह्न 12:00 से 2:00 बजे की बीच आयोजित की जायेगी. हालांकि, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से ढाई घंटे पहले 9:30 बजे रिपोर्टिंग टाइम बनाया गया है. 10:30 बजे तक परीक्षार्थियों को हर हाल में परीक्षा केंद्र भवन में प्रवेश कर जाना अनिवार्य होगा, नहीं तो फिर 10:30 बजे के बाद अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. अब अगले चरण की परीक्षा तीन अगस्त को आयोजित होगी. परीक्षा आरंभ होने के बाद किसी भी परिस्थिति में, अभ्यार्थियों को परीक्षा कक्ष छोड़ने कि नहीं मिलेगी. इन परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी परीक्षा सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ प्लस टू हाइ स्कूल, भभुआ अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय, भभुआ. श्रीमती उदासी देवी प्लस टू हाइस्कूल, अखलासपुर डीएवी स्कूल,जदुपुर डीएबी स्कूल, भभुआ चिल्ड्रन गार्डन स्कूल, भभुआ एसएस गर्ल्स हाइस्कूल, भभुआ शाहिद संजय सिंह महिला कॉलेज, भभुआ भूपेश गुप्ता कॉलेज, भभुआ पंडित देवनाथ प्लस टू हाई स्कूल, बारे नगर पालिका मध्य विद्यालय, भभुआ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन