वॉलीबॉल बालक वर्ग में खनेठी विद्यालय रहा विजेता, उपविजेता अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय

Edited by Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को भभुआ प्रखंड स्तर के विभिन्न खेलों का आयोजन जगजीवन स्टेडियम खेल मैदान और अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय खेल मैदान में किया गया.

विज्ञापन

भभुआ प्रखंड के 22 सीआरसी से 500 बालक-बालिका प्रतियोगिता में हुये शामिल

शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ने चल रहे मशाल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

भभुआ नगर.

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना शिक्षा विभाग कैमूर के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को भभुआ प्रखंड स्तर के विभिन्न खेलों का आयोजन जगजीवन स्टेडियम खेल मैदान और अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय खेल मैदान में किया गया. मैच का उद्घाटन शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ओमप्रकाश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इधर, प्रतियोगिता में अंडर-16 वालीबॉल बालक वर्ग में विजेता उच्च विद्यालय खनेठी रहा तो उप विजेता अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय भभुआ रहा. वहीं फुटबॉल मैच में विजेता प्लस 2 उच्च विद्यालय भभुआ तो उप विजेता उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भेकास रहा. प्रतियोगिता में भभुआ प्रखंड के कुल 22 सीआरसी से 500 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया. गौरतलब है कि विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को तरासने के लिए सरकार ने मशाल खेलकूद प्रतियोगिता करा रही है. प्रतियोगिता विद्यालय से सीआरसी और प्रखंड स्तर पर आयोजित की जा रही है. वहीं प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे. जिला स्तर पर बेहतर करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन राम सूरत राम ने किया. मौके पर खनेठी विद्यालय के शिक्षक संजय सिंह,खेल टेक्निकल पदाधिकारी कमलेश कुमार, विजय कुमार पाल, रवींद्र पासवान, दिलीप कुमार पटेल, अखिलेश यादव,डॉ तुलसी प्रसाद सिंह,असरफ अली मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन