लीड. मैट्रिक में दूसरी बार भी फेल होने पर छात्रा ने फंदे से झूलकर दे दी जान
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 30 Mar 2026 5:38 PM
KAIMUR NEWS.रविवार को घोषित बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम ने जहां कई परिवारों में खुशियां बिखेरीं, वहीं कुछ घरों में गहरा दुख भी दे गया. ऐसा ही एक मामला कुछिला थाना क्षेत्र के मुखरांव गांव से सामने आया, जहां एक छात्रा ने परीक्षा में दूसरी बार असफल होने के बाद अपनी जान दे दी, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है.
कुछिला थाना क्षेत्र के मुखरांव गांव का मामला, राजद नेता पहुंचे परिजनों से मिलने फोटो 11. परिजनों को ढांढस देते राजद नेता अजीत कुमार सिंह प्रतिनिधि, नुआंव. रविवार को घोषित बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम ने जहां कई परिवारों में खुशियां बिखेरीं, वहीं कुछ घरों में गहरा दुख भी दे गया. ऐसा ही एक मामला कुछिला थाना क्षेत्र के मुखरांव गांव से सामने आया, जहां एक छात्रा ने परीक्षा में दूसरी बार असफल होने के बाद अपनी जान दे दी, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है.जानकारी के अनुसार, मुखरांव गांव निवासी अशरफ अंसारी की पुत्री सानिया खातून राम नारायण प्लस टू विद्यालय, बहुआरा की छात्रा थी. एक वर्ष पूर्व बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद वह इस वर्ष पुनः मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुई थी.रविवार को परिणाम घोषित होने के समय वह अपनी मौसी के गांव मोरथ में थी और बाद में उनके साथ आरा गयी हुई थी. दोपहर में जब रिजल्ट घोषित हुआ, तो सानिया एक बार फिर असफल रही. इस खबर से वह गहरे सदमे में आ गयी और वहीं घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन शव को आरा से मुखरांव गांव ले आये, जहां सोमवार की सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. सानिया तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी. परिवार में एक छोटा भाई व एक बहन है. उसके पिता अशरफ अंसारी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं.घटना की सूचना मिलने पर राजद के पूर्व प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










