सांप के काटने से खेत घूमने निकले वृद्ध की मौत
Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगूडीह गांव की घटना
विज्ञापन
भभुआ
सदर.
बुधवार की सुबह खेत घूमने निकले 70 वर्षीय वृद्ध को सांप ने काट लिया. सांप के काटने के बाद वृद्ध के शरीर में जहर फैल जाने की वजह से उनकी मौत हो गयी. मृत वृद्ध की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगूडीह गांव निवासी स्व रामवृक्ष विंद के पुत्र मिठू विंद के रूप में की गयी. परिजनों ने बताया कि मिठू विंद सुबह खेत में लगी फसल को देखने के लिए निकले थे. इसी दौरान किसी सांप ने काट लिया. सांप काटने के काफी देर बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी. वह अचेत हो गये. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. डॉ सीतेश कुमार ने वृद्ध का इसीजी सहित अन्य जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इधर, सदर अस्पताल में वृद्ध के मृत घोषित किये जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर भभुआ थाने की पुलिस ने पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कराया व शव परिजनों को सौंप दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










