ePaper

Kaimur News : कल जिले के विद्यालयों में मानेगा निपुण दिवस, पुरस्कृत होंगे छात्र-छात्राएं व शिक्षिकाएं

Updated at : 03 Jul 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur  News : कल जिले के विद्यालयों में मानेगा निपुण दिवस, पुरस्कृत होंगे छात्र-छात्राएं व शिक्षिकाएं

पहली से तीसरी वर्ग के बच्चों को किया जायेगा सम्मानित

विज्ञापन

भभुआ नगर. जिले के सभी सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पांच जुलाई को निपुण दिवस मनाया जायेगा. निपुण दिवस के मौके पर चेतना सत्र के दौरान निपुण गीत बजेंगे. पहली से तीसरी कक्षा के जो बच्चे भाषा व गणित में दक्षता प्राप्त कर लिये हैं, ऐसे छात्र-छात्राओं को मैं हूं निपुण बैज से सम्मानित किया जायेगा. इधर, निपुण दिवस सरकारी विद्यालयों में मनाने के लिए निदेशक प्राथमिक शिक्षा साहिल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है. निर्देश में कहा है कि विगत चार वर्षों से सरकारी विद्यालयों में संचालित निपुण बिहार कार्यक्रम कक्षा एक से लेकर तीन तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता व् संख्या ज्ञान को बढ़ाने में काफी मदद मिली है. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के आलोक में मिशन निपुण भारत का शुभारंभ पांच जुलाई 2021 को भारत सरकार के द्वारा किया गया था. इसके तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) के कौशलों को कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बिहार सरकार की ओर से लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिशन निपुण बिहार संचालित किया जा रहा है. इसके तहत लक्ष्य को स समय पूरा करने के लिए सरकारी विद्यालयों में कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. पांच जुलाई 2025 को मिशन निपुण बिहार (भारत) के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस अवसर पर जिला एवं विद्यालय स्तर पर निपुण बिहार से जुड़े हित धारकों के साथ मिलकर पांच जुलाई को निपुण दिवस आयोजित किया जायेगा. इस अवसर पर विद्यालय एवं जिला स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसके तहत निपुण लक्ष्य व निपुण लोगों का प्रदर्शन कर हित धारकों को कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जायेगा. जिले के सभी विद्यालयों में निपुण बिहार लोगों व निपुण लक्ष्य का प्रदर्शन भी किया जायेगा. इस अवसर पर जिला समाहरणालय व जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर निपुण बिहार से संबंधित बैनर व होर्डिंग प्रदर्शित किये जायेंगे. इसी प्रकार के बैनर-होर्डिंग प्रखंड संसाधन केंद्रों व प्रखंड कार्यालयों में भी प्रदर्शित किये जायेंगे. = निपुण छात्र-छात्राएं व शिक्षकों को किया जायेगा सम्मानित निपुण दिवस पर स्कूलों में चेतना सत्र के दौरान निपुण गीत बजाया जायेगा. साथ ही वर्ग एक से तीन तक के ऐसे निपुण बच्चे, जिन्होंने भाषा और गणित की कक्षा वार दक्षता पूर्ण कर ली हैं, उनको मैं हूं निपुण बैज से सम्मानित किया जायेगा. वहीं, कक्षा एक से तीन तक में पढ़ाने वाले निपुण शिक्षकों को भी चिह्नित कर उन्हें सम्मानित किया जायेगा. ऐसे शिक्षकों को निपुण शिक्षक के रूप में जिला व राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जायेगा. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार डीएन कहां की कल यानी पांच जुलाई को जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालय व मध्य विद्यालय में निपुण दिवस मनाने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन