खलिहान में आग लगने से फसल व पुआल जलकर खाक

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 6:03 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना गांव के एक खलिहान में बुधवार को आग लग गयी. आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उसे बुझाने में जुट गये. साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.

विज्ञापन

फोटो 7 आग बुझाते अग्निशमन दस के सदस्य. प्रतिनिधि, रामपुर बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना गांव के एक खलिहान में बुधवार को आग लग गयी. आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उसे बुझाने में जुट गये. साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक खलिहान में रखी सरसों, मटर और पुआल की बड़ी मात्रा जलकर राख हो चुकी थी. ग्रामीण रविंद्र प्रसाद ने बताया कि खेतों से काटकर सरसों और मटर की फसल खलिहान में रखी गयी थी. आग लगने से उनका एक बीघा के सरसों और 10 कट्ठा का मटर जल गया. इसके अलावा महेंद्र शर्मा का 10 कट्ठा में हुए सरसों, वीरेंद्र यादव का दो बीघा और विगाउ राम का एक बीघा और केदार राम का पुआल जलकर नष्ट हो गया. ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण खलिहान के पास स्थित मां काली और गोरेया बाबा के स्थान पर पूजा के दौरान जलायी गयी धूप-अगरबत्ती हो सकती है. माना जा रहा है कि हवा के झोंके से चिंगारी खलिहान तक पहुंच गयी, जिससे आग भड़क उठी. इस अगलगी की घटना में करीब 30 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन