प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास की खींची नयी लकीर

Published at :18 Feb 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास की खींची नयी लकीर

बढ़ेगी खुशहाली. जिले को डेढ़ हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

विज्ञापन

500 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास भभुआ कार्यालय. प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को कैमूर आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जिले को डेढ़ हजार करोड़ से अधिक राशि की योजनाओं की सौगात दी गयी. इसमें उनके द्वारा 1000 करोड़ से अधिक की योजनाओं की घोषणा की गयी है, जिस पर बहुत जल्द काम शुरू किया जायेगा. वहीं, मुख्यमंत्री के द्वारा 500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया. मुख्यमंत्री के द्वारा सबसे बड़ी योजना 52 करोड़ की लागत से बने मोहनिया में कृषि बाजार समिति का उद्घाटन किया गया. इसके अलावा अधौरा में मॉडल पीएचसी के भवन और स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया. वहीं, अगर सबसे बड़ी योजना के शिलान्यास की बात करें, तो उनके द्वारा 84 करोड़ की लागत से अधौरा के गांव में बिजली पहुंचाने की योजना का शिलान्यास किया गया. चार घंटे में पांच जगहों पर हुआ मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रगति यात्रा के दौरान कैमूर जिले में मंगलवार को मुख्यमंत्री का पांच जगहों पर कार्यक्रम हुआ. मुख्यमंत्री के साथ दो हेलीकॉप्टर आये थे. इनमें एक हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी मौजूद थे. वहीं, दूसरे हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. सबसे पहले मुख्यमंत्री मोहनिया के भरखर गांव में अपने निर्धारित समय से 5 मिनट पहले ही 10:40 पर पहुंच गये. इसके बाद वह मोहनिया में नवनिर्मित कृषि बाजार समिति गये, जहां उनके द्वारा बाजार समिति का उद्घाटन किया गया. मोहनिया बाजार समिति के बाद मुख्यमंत्री ने अधौरा में स्टेडियम एवं मॉडल पीएचसी का उद्घाटन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री जगदहवां डैम पर गये और सोन कोहिरा लिंक योजना का निरीक्षण किया. अंत में भभुआ समाहरणालय में अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की. जमानिया गंगाजल उद्भव का मिलेगा लाभ यात्रा के दौरान सीएम ने कैमूर जिले में करीब 1000 करोड़ से अधिक की योजनाओं की घोषणा की. 423 करोड़ की लागत से जमानिया गंगाजल उद्भव योजना, 296 करोड़ की लागत से अधौरा प्रखंड की छह पंचायतों में सोन एवं दुर्गावती जल से परियोजना से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना, 154 करोड़ की लागत से कोहिरा नदी को सोन नदी से जोड़ने की योजना शामिल है. 11 करोड़ की लागत से मोहनिया में बाइपास बनाने की योजना, 15 करोड़ की लागत से 1000 क्षमता वाले प्रेक्षागृह बनाने की योजना की भी घोषणा की गयी. मुख्यमंत्री के द्वारा मोहनिया में नरोरा से सिमरिया गांव तक रोड एवं रामपुर प्रखंड के बगहीहेड से रामपुर पाली होते हुए नहर की सफाई योजना की घोषणा की गयी. मुख्यमंत्री के द्वारा यह भी कहा गया कि इसके अतिरिक्त कैमूर जिले में और कोई जरूरत होगी, तो उन सभी योजनाओं को भी किया जायेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे बिहार में तेजी से विकास का काम हो रहा है. हर क्षेत्र में काम कराया जा रहा है. ऐसे में कैमूर जिले में भी जो विकास के कार्य होंगे, उन सभी विकास कार्यों को सरकार करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन सभी कार्यों को कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन