4096 अभ्यर्थी उपस्थित, 1097 रहे अनुपस्थित

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सिपाही भर्ती. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

विज्ञापन

भभुआ ग्रामीण़

केंद्रयी चयन पर्षद की ओर से रविवार को आयोजित अंतिम चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी. परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पदाधिकारी जायजा लेने रहे. जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई. परीक्षा में 5193 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. लेकिन 4096 अभ्यर्थी शामिल हुए व 1097 अभ्यर्थी परीक्षा से गायब रहे. परीक्षा एक पाली में आयोजित हुई. अभ्यर्थी सुबह 8:00 से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे.जिला नियंत्रण कक्ष से भी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष व केंद्र अधीक्षक कक्ष की सीसीटीवी से मॉनीटरिंग की जा रही थी. परीक्षा केंद्र पर किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल रखने की अनुमति नहीं थी. अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 गज के परिधि में सुबह 8:00 बजे से परीक्षा के समाप्ति तक निषेधाज्ञा लागू किया गया था. उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी/पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करते देखे गये. सुबह 10:30 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिये गये. 10:30 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी.

केंद्रों पर लगाये गये थे जैमरसभी केंद्रों पर जैमर लगाये गये थे. वहीं, परीक्षा के दौरान कोई भी लिखित सामग्री, सादा कागज, क्लिप बोर्ड, स्लाइड रुल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटुथ उपकरण, डिजिटल डायरी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना वर्जित था. विशेष बात यह रही कि इस बार के परीक्षा में अभ्यर्थियों को कोई भी लेखन सामग्री भी लेकर नहीं जाना था और लेखन सामग्री अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले उनके सीट पर ही मुहैया करायी गयी. गौरतलब है कि जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा छह चरण में आयोजित हुई, जिनमें छठवें व आखिरी चरण की परीक्षा तीन अगस्त को भभुआ अनुमंडल के सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी.

= इन परीक्षा केंद्र पर आयोजित हुई परीक्षासरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय,भभुआप्लस टू हाइस्कूल, भभुआअटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय, भभुआ.

श्रीमती उदासी देवी प्लस टू हाइस्कूल, अखलासपुर.

डीएवी स्कूल, जद्दुपुर.

डीएबी स्कूल, भभुआचिल्ड्रेन गार्डन स्कूल, भभुआएसएस गर्ल्स हाइस्कूल, भभुआशाहिद संजय सिंह महिला कॉलेज, भभुआभूपेश गुप्ता कॉलेज, भभुआपंडित देवनाथ प्लस टू हाइस्कूल, बारेनगर पालिका मध्य विद्यालय, भभुआ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन